विधानसभा चमरौवा के कई गांवों में सलमान शाह का दौरा, लोगों ने किया जोरदार स्वागत
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
रामपुर। विधानसभा चमरौवा क्षेत्र में आज AIMIM के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कई ग्रामों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। दौरे के दौरान सलमान शाह ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचीत की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
दौरे के दौरान लोगों के बीच AIMIM को लेकर उत्साह देखने को मिला। कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के प्रत्याशी को अपना समर्थन और वोट देने की इच्छा रखते हैं।
सलमान शाह ने कहा कि AIMIM लगातार गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संपर्क कर रही है और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता के अधिकारों, विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी ताकत है। आने वाले समय में विधानसभा चमरौवा के प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान युवा जिला महासचिव जुनैद खान, जिला महासचिव रफीक अहमद, युवा जिला महासचिव मोहम्मद सुहैल, युवा जिला सचिव मोहम्मद रिहान, गुड्डू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान
ब्यूरो चीफ, रामपुर जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें